पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलिया में एएनएम व जीएनएम की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया अनुमंडलीय अस्पताल प्रांगण में बुधवार को तीसरे दिन अस्पताल में कार्यरत एएनएम एवं जीएनएम का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। जिसके कारण अस्पताल के ओपीडी एवं प्रसव कक्ष प्रभावित होने लगा है। इसकी जानकारी देते हुए संघ की अध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर बीते 8 मार्च से अस्पताल परिसर में धरना जारी है। उन्होंने बताया कि हम लोगों को बीते 9 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण सभी एएनएम एवं जीएनएम कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जब तक हम लोगों की मांग नहीं पूरी की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। वही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के आर रौशन ने बताया कि एएनएम एवं जीएनएम के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण अस्पताल की ओपीडी एवं प्रसव कक्ष की व्यवस्था चरमरा गई है। मौके पर पुष्पा कुमारी, निर्मला देवी, यशोदा कुमारी, रेणु कुमारी, प्रीतम सिन्हा, प्रभा देवी, द्रोपदी कुमारी, सुभद्रा देवी, रानी कुमारी, आलोचना कुमारी सहित कई एएनएम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...