- Hindi News
- National
- Cheria Bariarpur News Striking Teachers Will Run Public Awareness Campaign
हड़ताली शिक्षक चलाएंगे जन जागरुकता अभियान
हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी में बैठक की। अध्यक्षता समिति के प्रखंड संयोजक डॉ मोहन कुमार ने की। बैठक में मौजूद हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि सरकार के दमनात्मक कार्रवाई से हम डरनेवाले नहीं हैं। सभी ने सर्वसम्मति से सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा प्रेमियों एवं अभिभावकों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
शिक्षक नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर छात्रहित में संघ से अविलंब वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल करे। सरकार अगर अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ती है तो शिक्षकों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।