पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताल पर डटे शिक्षक कल नहीं मनाएंगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समान काम समान वेतन सेवा शर्त सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे शिक्षक इस बार होली नही मनाएंगे। वहीं नौ मार्च को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का होलिका दहन करेंगे। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बिहार पटना के आह्वान पर हड़ताल के 23 में शिक्षकों ने उक्त निर्णय लिया है। जिला संयोजक साकेत सुमन ने जिले के सभी प्रखंडों के नेतृत्व कर्ताओं से अपील किया है कि नियोजित शिक्षक समान काम का समान वेतन सेवा शर्त, पुरानी पेंशन ,राज्यकर्मी का दर्जा, नियमित शिक्षकों के भांति सभी सुविधाओं की पूर्ति हेतु दिनांक 17 फरवरी 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहें। रविवार को हड़ताल के 21वे दिन जिला संयोजक ने कहा कि आज 21 दिन बीत गया है लेकिन सरकार समाधान करने की बजाए शिक्षकों की आवाज दबा रही है।

खबरें और भी हैं...