पहसारा से किशोरी लापता, प्राथमिकी
नावकोठी | थाना क्षेत्र के पहसारा से एक किशोरी पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने इसके लापता होने की प्राथमिकी नावकोठी थाने में शनिवार को दर्ज करवाई है। थाना में दिए आवेदन में उसके पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीया पुत्री 11 मार्च से लापता है। उसकी खोजबीन की गई किन्तु पता नहीं चल सका। उसने बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा निवासी रितेश कुमार ने शादी की नीयत से उसकी पुत्री को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है।