कोरोना के इलाज को खोदावंदपुर सीएचसी में बना दस बेड वाला आइसोलेशन वार्ड
{कोरोना के प्रारंभिक लक्षण की जांच की तथा जानकारी ली
कोरोना वायरस को लेकर बखरी पीएचसी की टीम सक्रिय हो चुकी है। आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न से लौटे सेवानिवृत्त हेडमास्टर नगर के वार्ड 15 निवासी विशेश्वर प्रसाद साहू का बखरी पीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल टीम ने कोरोना के प्रारंभिक लक्षण की जांच की तथा जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि सेवानिवृत्त शिक्षक मेलबर्न से अपने घर बखरी लौटे हैं। जिसपर तत्क्षण डॉ कलाम के नेतृत्व में मेडिकल टीम उनके घर पहुंच कर स्वास्थ्य जांच की। साथ ही उनके पासपोर्ट और अन्य मेडिकल जांच का अवलोकन किया गया है। हालांकि श्री साहू में कोरोना के किसी भी तरह का प्रारंभिक लक्षण नहीं पाया गया है। मेडिकल टीम द्वारा उन्हें 28 दिनों तक एहतियात के तौर पर घर में ही रहने का निर्देश दिया गया है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि इस अवधि में प्रतिदिन मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी।
बखरी पीएचसी में मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी चौधरी ने बताया कि तैयारी के तौर पर बखरी पीएचसी में 10 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड का गठन किया गया है। इसके अलावा रैपिड एक्शन टीम का गठन किया गया है, जो किसी भी तरह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के विदेश से लौटने अथवा किसी भी तरह का सिस्टम सामने आने पर तत्क्षण इसकी सूचना पीएचसी को दें ताकि समय पर इसे फैलने से रोका जा सके।
गढ़पुरा मंें कोरोना वायरस के बारे में चौकीदाराें को दी गई जानकारी, जागरूक करने की अपील
गढ़पुरा | कोरोना वायरस से संबंधित मामले में गढ़पुरा थाना परिसर में शनिवार को चौकीदारों की भी जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने को कहा गया। चौकीदारों को कहा गया कि लोगों को बताना है खांसने व छींकने वाले लोगों से दूरी बना कर रहें। एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाएं। किसी तरह का सामूहिक कार्यक्रम नहीं करने की सलाह देना है। अगर कहीं भी निजी विद्यालय चल रहा है तो उसे अविलंब बंद कराना है। अगर किसी भी व्यक्ति को कई दिनों से तेज बुखार, सर्दी और खांसी हो तो उसे अविलंब पीएचसी से संपर्क करने के लिए कहने को कहा गया। मौके पर थाना के अन्य स्टाफ मौजूद थे।
एसडीओ ने निरीक्षण कर कई निजी विद्यालयों को कराया बंद
बलिया| बलिया एसडीओ के नेतृत्व में शनिवार को बलिया प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जगहों का दौरा किया। जिसमें आदेश के बावजूद खोले गए कई निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान को बंद करवाया। एसडीओ डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि बलिया एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के पंचवीर स्थित कई निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान खुले पाए गए जिसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि देर शाम बंद की सूचना आने की वजह से कुछ विद्यालय खुला था जिसे बंद करा दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार सभी निजी विद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना देने के लिए माइकिंग कराने को कहा गया है। 18 मार्च से साहेबपुर कमाल एवं डंडारी में होने वाले पंचायत उप चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बलिया एवं साहेबपुर कमाल में 10-10 बेड का आईशोलेशन वार्ड बनाया गया है। मौके पर बीडीओ विकास कुमार, सीओ अमृतराज बंधु मौजूद थे।
कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों की बैठक में चर्चा
नावकोठी | नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम एवं जागरुकता को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के चौकीदारों की विशेष बैठक आयोजित की गई। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कोरोना वायरस की रोकथाम एवं जागरुकता को लेकर चौकीदार एवं सभी पुलिस पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर ग्रामीण स्तर पर लोगों को गर्म पानी पीने, ठंड पेय पदार्थ से परहेज, बार-बार नाक, मुंह, कान को छूने से बचने, हाथ को बराबर साबुन से धोने, खांसी, बुखार वाले व्यक्ति की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने,उससे दूरी बनाने संबंधी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आदेश मिला है। बैठक में पड़ोसी देश एवं विदेशों से आने वाले व्यक्ति की सूचना थाना को तत्काल देने का निर्देश दिया गया। बैठक में सब इंसपेक्टर भोला राम, अवर पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह सहित अन्य चौकीदार मौजूद थे। दूसरी तरफ नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कोरोना वायरस को लेकर विशेष एहतियाती कदम उठाने सहित बीडीओ निरंजन कुमार को 10 शैय्या वाले आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया।
भगवानपुर में खुला 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड
भगवानपुर | पीएचसी भगवानपुर के बगल में स्थित मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 10 बेड का आइसोलेशनवार्ड शनिवार को डीएम के आदेश पर खोल दिया गया। हैल्थ मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध मरीज के जानकारी मिलते ही तुरंत उन्हें आइसोलेशनवार्ड में भर्ती करा कर ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच किए जाने पर यदि लक्षण पाया जाता है तो उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार,सीओ कुमार नलिनीकांत, प्रधानाध्यापक रईसउद्दीन, शिक्षक सिकंदर चौधरी आदि मौजूद थे।
कोरोनावायरस से निपटने को सरकार और प्रशासन तैयारआशा को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का दिया गया निर्देश
जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, अब प्रखंड में भी मरीजों को बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं
बलिया में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन एलर्ट
कोरोनावायरस को लेकर सक्रिय हुई बखरी स्वास्थ्य केंद्र की टीम
सिटी रिपोर्टर|खोदावंदपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर कोरोना के मरीजों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। इसको लेकर सीएचसी में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की पहचान के बावत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि फिलवक्त कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी है। उसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर कदम उठाया जा रहा है। इसको लेकर सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, ताकि समय रहते उसे और फैलने से रोका जा सके। इसके लिए बाहर से आए लोगों पर ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने एएनएम और आशा कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट में रहने का निर्देश दिया गया। खासकर विदेश से आने वाले लोगों को विशेष ध्यान रखना है। क्षेत्र में विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी मिलते ही स्वस्थ्य कर्मियों को बताया गया है कि अविलम्ब इसकी जानकारी वे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर को दें। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को 28 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती के दौरान चिकित्सकों की टीम उसे लगातार जांच पड़ताल करता रहेगा। साथ ही कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि होने पर उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया जाएगा।
कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों को गहन निगरानी में रखा जाएगा, ताकि अन्य लोगों के बीच नहीं फैल सके यह खतरनाक बीमारी
खोदावंदपुर सीएचसी में बना आइसोलेशन वार्ड।