पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुखिया ने कोरोना वायरस से लोगों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के सफापुर पांचयत के महमदपुर गांव में मुखिया बिनोद तांती ने कोरोना वायरस जागरुकता अभियान सह होली मिलन का आयोजन किया। मुखिया ने उपस्थित लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि कोरोना की बीमारी से दुनिया परेशान है। लगातार यह बीमारी बढ़ाती जा रही है। इस बीमारी से बचने का सर्वोत्तम साधन सावधानी है। हम अधिक से अधिक मास्क का उपयोग करें और अंजान लोगों से बचें। हाथ को साफ रखें। नियमित रुप से साबुन या हैंड वास से हाथ को साफ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से इस बार रंग गुलाल से नहीं फलों से होली खेलने का आह्वान किया। साथ ही नशामुक्ति पांचयत बनाने का भी लोगों से आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फलों के पंखुड़ियां से होली खेला। कलाकार रंजीत कुमार ने होली गीत के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

खबरें और भी हैं...