पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या कर शव गायब करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया | बलिया पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दनौली फुलवड़िया से हत्या कर शव गायब करने के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि बीते 11 जनवरी को दनौली फुलवड़िया निवासी उपेंद्र यादव उर्फ ओपी यादव के पुत्र मनीष कुमार का हत्या कर शव गायब करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। जिसमें नामजद दो आरोपी को पूर्व में हीं गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं तीसरा आरोपी 50 वर्षीय रामेश्वर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रामेश्वर यादव को गांव के ही लाल बहादुर साह की खेत में पानी पटाते गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि उक्त घटना में तीन आरोपी के गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस मामले का खुलासा करने में विफल साबित हुई है।
खबरें और भी हैं...