दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
बलिया | बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर पंचायत अंतर्गत परवलटोला में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट की घटना में 5 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिसमें दोनों पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर स्थानीय थाना में केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है जिसके आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष के परवलटोल निवासी वकील पासवान एवं दूसरे पक्ष से उसी गांव के अंगद पासवान एवं गौतम पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।