पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Three People Seriously Injured In Bomb Blast Narayan Peepar

बमबारी से दहला नारायण पीपर तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओपी क्षेत्र का नारायण पीपर पंचायत बमबारी से दहल उठा। महज कुछ घंटों के अंतराल में लगातार हुई बमबारी में तीन लोग घायल हुए। जिनका इलाज बेगूसराय में चल रहा है। पहली घटना नारायण पीपर पंचायत के वार्ड 18 में शाम तकरीबन 7 बजे घटित हुई। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार शंभू पासवान का पुत्र राहुल पासवान तथा नीलेश पासवान का पुत्र रमण कुमार पासवान के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई। तभी रमण ने राहुल पर बम फेंककर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में यह घटना घटित हुई है। घटना के संबंध में घायल राहुल के पिता शंभू पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम राहुल घर के समीप सड़क किनारे पेशाब करने के लिए जैसे ही गया, तभी घात लगाए मेरे ही पड़ोस में रहने वाला रमण कुमार पासवान ने उस पर बम फेंक कर बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्परता दिखाते हुए आरोपित रमण को हिरासत में ले लिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक जिंदा बम मौके से बरामद किया है। दूसरी घटना महज सौ मीटर के दायरे में तकरीबन 11 बजे रात में घटी है। जहां ताबड़तोड़ पांच से छह बम धमाके में दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घायलों की पहचान रामविनोद राय के पुत्र जितेंद्र राय उर्फ रुनझुन राय तथा श्रीकांत राय उर्फ हरि राय के पुत्र दीपक राय के रूप में हुई है। उक्त घटना में भी होली के दौरान आपसी विवाद बताया जा रहा है। मंगलवार दोपहर नारायण पीपर चौक पर सूरज सहनी के पुत्र अजय सहनी से कहा सुनी हुई और मामला मारपीट में बदल गया। हालांकि स्थानीय लोग जब तक बीच-बचाव करते तब तक अजय सहनी का सर फूट गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया गया।

महज सौ मीटर के अंदर दो बमबारी की घटनाओं से मची सनसनी

बोले ओपी अध्यक्ष- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

दोनों मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है। घायलों से भी फर्द बयान लिया जाएगा। बमबारी के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ओमप्रकाश कुमार, ओपी अध्यक्ष

घटनास्थल पर बरामद बम।
खबरें और भी हैं...