- Hindi News
- National
- Ballia News Training Given To Panchayat Representatives To Discuss Nutrition And Health Of Children
बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर चर्चा को ले पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
बलिया पीएचसी सभागार में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पोषण अभियान पर पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में शामिल बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत एवं नूरजमापुर पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से गर्भवती किशोरी एवं बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर चर्चा कर जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मातृ बंधन योजना पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य गांव के जनप्रतिनिधि गांव के स्वास्थ्य, साफ-सफाई में अपनी भागीदारी निभाएं और सहयोग करें। इस प्रशिक्षण में तीनों पंचायतों के मुखिया वार्ड सदस्य ने भाग लिया।
मौके पर ये लोग थे मौजूद
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश रौशन, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, रीना कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक शाह जियाउर रहमान, बीसीएम गुलशन कुमार गुलशन, पीरामल फाउंडेशन के ब्लॉक ट्रांसफॉरमेशन ऑफिसर प्रमोद कुमार जयसवाल, पोषण मिशन के प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार एवं परियोजना सहायक सुमन कुमारी आदि मौजूद थे।
बलिया पीएचसी सभागार में जनप्रतिनिधियों को दी गई प्रशिक्षण।