- Hindi News
- National
- Cheria Bariarpur News Training Of Panchayat Representatives Will Be Done Under Nutrition Campaign
पोषण अभियान के तहत होगा पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण
स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को 16 से 20 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नीति आयोग व पिरामल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इसके लिए विधिवत सभी पंचायत सचिवों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेरिया बरियारपुर मे आयोजित होगा जिसमें तय शिड्यूल के अनुसार सभी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। नीति आयोग की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें पंचायत एवं गांव स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 मार्च को बसही, पबड़ा व विक्रमपुर, 17 मार्च को चेरिया बरियारपुर, मंझौल पंचायत चार व गोपालपुर, 18 मार्च को मंझौल पंचायत दो, खांजहांपुर, सकरबासा, 19 मार्च को मंझौल पंचायत एक, शाहपुर, कुम्भी तथा 20 मार्च को मंझौल पंचायत तीन एवं श्रीपुर के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।