पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News Travel On Kolkata And Bhagalpur Railway Line Will Be Difficult Many Trains Are Canceled

कोलकाता व भागलपुर रेलखंड पर यात्रा होगी मुश्किल, कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर चलाए जाने का लिया गया है निर्णय

कोलकत्ता रेलखंड व भागलपुर रेलखंड में मार्च के अंतिम दिनों तक रेलयात्रा करना काफी परेशानी का सबब होगा। क्योंकि रेलवे ने इस रेलखंड के कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर एवं कई ट्रेनों को कंट्रोलिंग व्यवस्था के तहत परिचालित कराने का निर्णय लिया है। दरअसल दानापुर रेल मंडल के क्यूल स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य करवा रही है। इस दौरान 22 मार्च 2020 तक प्री नन इंटरलॉकिंग एवं 23 मार्च से 30 मार्च 2020 तक हुआ 31 मार्च से 2 अप्रैल 2020 तक रूट रिले इंटरलॉकिंग के तहत एनआर कार्य को लेकर रेलवे ने इस रेलखंड से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस एवं साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावे कई सवारी गाड़ियों का परिचालन निश्चित अवधि तक के लिए रद्द करने जबकि कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर चलाए जाने का निर्णय लिया है।

सियालदह एक्सप्रेस को 18 मार्च से 1 अप्रैल तक किया गया रद्द


18 मार्च से 1 अप्रैल 2020 तक सियालदह से खुलकर सीतामढ़ी तक जाने वाली 13123 अप सियालदह एक्सप्रेस एवं 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 2020 तक सीतामढ़ी से खुलकर सियालदह तक जाने वाली 13124 डाउन सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। 21 मार्च एवं 28 मार्च 2020 को कोलकाता से खुलकर भाया बरौनी जयनगर तक जाने वाली 13135 अप एवं 22 मार्च एवं 29 मार्च 2020 को जयनगर से खुलकर भाया बरौनी कोलकाता तक जाने वाली 13136 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेगी। इसी तरह 19 मार्च 22 मार्च 26 मार्च एवं 29 मार्च को कोलकाता से खुलकर सीतामढ़ी तक जाने वाली 13155 अप एवं 20 मार्च, 23 मार्च एवं 27 मार्च 2020 को सीतामढ़ी से खुलकर कोलकाता तक जाने वाली 13156 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन, 24 मार्च एवं 31 मार्च 2020 को कोलकाता से खुलकर मुजफ्फरपुर तक जाने वाली 13157 अप एवं 25 मार्च 2020 हुआ 1 अप्रैल 2020 को मुजफ्फरपुर से खुलकर कोलकाता तक जाने वाली 13158 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं 18 मार्च 2020 एवं 2 अप्रैल 2020 को सियालदह से खुलकर जयनगर तक जाने वाली 13185 वह 19 मार्च वं 3 अप्रैल 2020 को रद्द रहेगी।

लिए गए निर्णय के अनुसार 18 मार्च से 02 अप्रैल 2020 तक भागलपुर से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली 13419 एवं 13420 जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा रक्सौल से हावड़ा के बीच चलने वाली 13022 मिथिला एक्सप्रेस 19 मार्च 2020 से 2 अप्रैल 2020 तक जबकि हावड़ा से रक्सौल के बीच चलने वाली 13021 मिथिला एक्सप्रेस 18 मार्च से 1 अप्रैल 2020 तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 22 मार्च एवं 29 मार्च 2020 को सिकंदराबाद से खुलकर बरौनी जाने वाली 07009 एवं 25 मार्च एवं 01 अप्रैल 2020 को बरौनी से खुलकर सिकंदराबाद जाने वाली 07010 एक्सप्रेस ट्रेन,18 मार्च से 02 अप्रैल 2020 तक सियालदह से खुलकर बलिया जाने वाली 13105 अप एवं 19 मार्च एवं 03 अप्रैल 2020 को बलिया से खुलकर सियालदह जाने वाली 13106 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।


18 मार्च से 02 अप्रैल 2020 तक जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
खबरें और भी हैं...