दवा के अभाव में प्रभावित हो रहा मरीजों का इलाज
मशीनें हैं लेकिन काम नहीं कर रही है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही भर्ती रोगियों से मिलकर अस्पताल में मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली। बाद में सिविल सर्जन से मिलकर उचित समाधान की पहल की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि उपलब्ध सुविधा और अन्य कमी के समाधान हेतु उचित पहल करने को कहा गया है। इसी क्रम के तहत आज सदर अस्पताल का दौरा किया गया। साथ ही वहां की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंनें बताया कि सिविल सर्जन से वार्ता के क्रम में पता चला कि चार महीना पूर्व विभाग से पहुंचा 50 हजार रैबीज की सुई मंगाई गई, लेकिन आज तक समुचित मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाई है। सीएस ने बताया कि जितनी मात्रा में सूई भेजी जाती है वह दो-तीन दिन में समाप्त हो जाती है। जिससे समुचित इलाज में कठिनाई होती है। साथ ही बताया कि अस्पताल में डायबिटीज की दवा, कफ सिरप आदि विभिन्न प्रकार की टॉनिक दवा का घोर अभाव है, जिसका इलाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावे बताया कि आईसीयू बनकर तैयार है लेकिन तीन साल बाद भी उद्घाटन नहीं हो रहा है जो निंदनीय है। उन्होंनें बताया कि विभिन्न प्रकार की जांच मशीनें काम नहीं कर रही है जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि सरकारी स्तर पर सुविधा बहाल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में रामू सिंह, साबर कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, रामप्रसाद सिंह, धीरज कुमार, श्याम नंदन चौधरी, र|ेश कुमार टुल्लू, राघव गौतम शामिल थे।
सदर अस्पताल में मरिजों को देखते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।