- Hindi News
- National
- Begusarai News Tribute Meeting Organized On Killing Of Jdu Leader Kanhaiya Kaushik
छात्र जदयू नेता कन्हैया कौशिक की हत्या पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक की हत्या को लेकर जिला छात्र जदयू द्वारा शुक्रवार को मंजूला सदन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व छात्र जदयू जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करे और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला को चलाकर अपराधियों को सजा दिलाने का काम करे। उन्होंने कहा कि छात्र जदयू कौशिक की हत्या से मर्माहत है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा कन्हैया के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से हत्या में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है।
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
मौके पर युवा जदयू के जिला अध्यक्ष गौरव सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार
देव, जिला महासचिव अंकित वर्मा, जिला सचिव नरेश कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, रोशन कुमार आदि ने
श्रद्धांजलि दी।