पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रेक डाउन होने से दो घंटे बिजली रही गुल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय | जीरोमाइल पावर ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से शनिवार की सुबह दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जीरोमाइल ग्रिड से जुड़े फीडर बंद होने के कारण शहर के चाणक्य नगर, स्टेशन रोड, पोखरिया, मेनरोड सहित अन्य मोहल्लों में बिजली कटी रही। कार्यपालक अभियंता किशोर कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गया था, जिसे 8 बजे ठीक कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अलग-अगल फीडर में बिजली की जर्जर तार को भी बदला जा रहा है। इस वजह से भी बिजली काटी जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां पर कोई दिक्कत नहीं है वहां सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
खबरें और भी हैं...