दो अप्राथमिक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
स्थानीय थाना की पुलिस नेे 31 जुलाई 2018 को क्षेत्र सादपुर गांव के बोरिया ढाब से मिले एक अज्ञात युवती के शव के मामले में घटना का उद्भेदन करने का दावा किया है। इस घटना में पुलिस ने मामले के दो अप्राथमिक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि वर्ष 2018 के 31 जुलाई को सादपुर गांव के बहियार स्थित बोरिया ढाब से पानी में तैरता हुआ, स्कूली ड्रेस में एक अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब 26 सितंबर 2019 को क्षेत्र के खरहट गांव निवासी रंजीत यादव की प|ी शोभा देवी अपनी पुत्री जूली कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए अपने दामाद एवं ससुराल वालों सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना पर पहुंची। जिसमें पीडि़ता अपनी पुत्री का फोटो भी साथ लेकर आई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें सादपुर बहियार के बोरिया ढाब से मिले एक अज्ञात युवती के शव का थाना में मौजूद फोटो दिखाया तो पीड़िता ने पुत्री जूली कुमारी का फोटो होने का दावा किया। नामजद अभियुक्तों की संलिप्तता उजागर होने पर सादपुर गांव से दो लोगों विनय कुमार उर्फ कारो यादव एवं उसकी मां नूतन देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।