- Hindi News
- National
- Begusarai News Uncle And Nephew Got Beaten Up And Injured In Ground Dispute In Hasanpur Bagar
हसनपुर बागर में जमीनी विवाद में चाचा व भतीजा के बीच हुई जमकर मारपीट, घायल
चाचा एवं भतीजा में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गए हैं। मामला थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर का है। जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में की गई। जख्मियों में परमानंद शर्मा, उसकी प|ी प्रतिमा देवी, पुत्रवधू सीमा देवी, पुत्र विकास कुमार, संजय शर्मा पोती संगीता कुमारी है। घटना के संबंध में परमानंद शर्मा ने बताया कि छह धूर जमीन के वाला करवाया हूं तथा 16 धूर जमीन दोनों के नाम से वासगीत पर्चा निर्गत है जो पीछे में है। खरीदी जमीन से रास्ता की मांग गणेश शर्मा द्वारा की जा रही थी। जिसपर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी। गुरुवार की शाम बाजार से परमानंद वापस घर जा रहा था तो गणेश शर्मा एवं तीन अन्य ने लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य बचाने के लिए आए तो उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। उभय पक्षो ने थाना में आवेदन देकर एक दूसरे को आरोपित किया है। एक पक्ष से प्रमानंद शर्मा ने आवेदन देकर गणेश शर्मा, नीलम देवी, कौशल कुमार, प्रीति कुमारी को आरोपित किया है। वहीं नीलम देवी ने परमानंद शर्मा सहित तीन अन्य को आरोपित किया है।