अज्ञात लोगों ने नाद में खाना खा रही दो गाय को दिया जहर
मटिहानी | मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत एक के सैदपुर निवासी हरिचरण यादव की दो गाय को अज्ञात लोगों ने जहर दे दिया जिससे एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गाय नाद में हरा चारा खा रही थी जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरी गाय की हालत गंभीर है। मौके पर पहुचे प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रकाश कुमार ने मवेशी की इलाज करना शुरू कर दी ,पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रकाश कुमार ने बताया कि किसान हरिचरण यादव ने अनुसार, दोनों गाय की नाद में खाना के साथ अज्ञात लोगों ने जहर दे दिया जिससे एक की मौत हो गई। किसान हरिचरण यादव ने बताया कि अन्य रोज की तरह वह अपनी गाय को सुबह छह बजे खाना देकर घर गया, घर से डेरा की दूरी लगभग डेढ़ सौ मीटर होगी। फिर लगभग आठ बजे गाय का दूध निकालकर घर गया। उसके बाद कुछ लोग आनन-फानन में घर पर आकर कहा कि आपकी गाय गिर गई है। तब हम लोग डेरा पर गए तो देखा कि गाय छटपटा रही थी और एक गाय की मौत हो गई। दूसरी गाय की हालत गंभीर बनी हुई है। हरिचरण यादव ने मटिहानी थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।