29 बोतल शराब के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के गणपतौल पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य आजाद साह को 29 बोतल शराब के साथ मंगलवार होली के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि वार्ड सदस्य द्वारा होली में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब लाया गया है। इसी आधार पर जब छापेमारी की गई तो 180 एम एल का 25 और 750 एम एल का चार बोतल शराब के साथ वार्ड सदस्य आजाद साह को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे एएसआई सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।