- Hindi News
- National
- Begusarai News When Bhainsur Protested Against Applying Color To Bhabho The Neighbor Beat Him Fiercely Dying During Treatment
भाभो को रंग लगाने का भैंसुर ने किया विरोध तो पड़ोसी ने जमकर की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
बीते होली के दिन भाभो को रंग लगाने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। विरोध करने वाले भैंसुर की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी जिसके इलाज के दौरान बीते रात मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को लेकर तेघड़ा थाना पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा-02 मुसहरी गांव में होली के दिन पड़ोस के ही बौएलाल राय के 35 वर्षीय पुत्र वीरो राय ने अपने चचेरे भाई सिंटू राय की प|ी सोनी देवी को रंग लगाने पहुंचे। सोनी देवी को रंग लगाने के बाद छोटा भाई सुतो राय की प|ी रूपम देवी को जबरदस्ती रंग लगाने लगा। इस पर रूपम देवी और सोनी देवी ने कहा कि यह रिश्ते में आपको भाभो लगेगी लेकिन फिर भी सिंटू राय नहीं माने। रूपम देवी काफी लज्जित होकर बचने के लिए घर से निकलकर बाहर की तरफ भागी। लेकिन सिंटू राय ने दौड़कर रूपम देवी को पकड़कर रंग लगा दिया। जिस घटना के बाद रूपम देवी के अपने भैंसूर व युगल राय के पुत्र वीरो राय बीच बचाव किया। सिंटू राय का विरोध किया जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद सिंटू वापस घर जाकर अपने भाई पिंटू राय और मंटून राय के साथ आए और वीरो राय पर हमला कर जमकर मारपीट की जिस कारण वीरो राय को काफी चोट आई और वे बेहोश हो गए। इलाज के लिए निजी अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने वीरो राय के शव को लेकर तेघड़ा थाना पहुंच गए। तेघड़ा पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगे। तेघड़ा पुलिस ने मृतक की प|ी सोनी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। बताते चलें कि वीरो राय मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था जिसे छह साल का एक बेटा भी है। वीरो राय की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरा गांव का माहौल गमगीन हो चुका है। दूसरी तरफ शव के पोस्टमार्टम के बाद पुनः परिजनों ने आरोपी के घर पर शव रखकर विरोध कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक शव का दाह संस्कार नहीं किया गया था। इधर, उपमुखिया गिरीश कुमार ने बताया कि प्रकार की मदद नहीं मिल पाई है।