पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुख्यात राम भरोसी की पत्नी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम के टेंडर के दौरान नगर निगम कार्यालय पर शुक्रवार को हुए फायरिंग के वारदात में कुख्यात राम भरोसी सिंह समेत 10 बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि टेंडर के दौरान उनकी नगर निगम कार्यालय में ड्यूटी थी। सवा 12 बजे के आसपास उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति आपस में गुत्थम गुत्थी कर रहे हैं। जब वे दोनों व्यक्ति के पास पहुंचे तो एक बदमाश ने गोली चला दी। जो होमगार्ड जवान अशोक यादव की जांघ में लग गई। इसके बाद अन्य बदमाशों ने अपने हाथ लिए पिस्तौल से 5-6 राउण्ड फायरिंग किया। इस वारदात में रतनपुर निवासी राम भरोसी सिंह, राजीव सिंह, उसका भाई संजीव सिंह, राजीव सिंह, गोपाल सिंह, चंदन महतो व उसका भाई विपिन महतो मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर निवासी छोटू सिंह, चाक निवासी विनायक सिंह और उसका भाई गुलशन और चकोर निवासी दिनकर कुमार समेत 10 -12 अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा और 2 कारतूस जब्त किया है। कुख्यात राम भरोसी सिंह के घर पर शुक्रवार की रात सदर एसडीपीओ राजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस में छापेमारी किया। घर से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अपराधियों को संरक्षण देने और अवैध हथियार रखने के आरोप में राम भरोसी सिंह की प|ी पूजा कुमारी, सुनील सिंह की प|ी रूबी देवी, मुकेश सिंह की प|ी स्मिता कुमारी और संजीव सिंह की प|ी आरती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मौके ए वारदात पर हथियार के साथ पकड़ाया विनायक, भेजा गया जेल : नगर निगम कार्यालय पर हुई गोलीबारी की वारदात में मौके ए वारदात पर आरोपी विनायक कुमार पकड़ा गया था। आरोपी के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया।

नगर निगम में फायरिंग मामले में दस पर केस

क्या है मामला

बस स्टैंड और 5 शौचालय के लिए होने वाले शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में ओपन टेंडर होने के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में वहां तैनात होमगार्ड के जवान अशोक यादव, दबंग ठेकेदार मुरारी सिंह और बाबू साहब सिंह को गोली लग गई थी।
खबरें और भी हैं...