पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Young Man Who Came To His In Law39s House Charged The Police Station Without Beating

ससुराल आए युवक ने थानाध्यक्ष पर लगाया बिना बजह पिटाई का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय | एक बार फिर बखरी थाना पुलिस सवालों के घेरे में है। इस बार ससुराल आए एक युवक ने बखरी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान पर बिना किसी कारण के बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। दरअसल नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव के रहने वाले पंकज चौधरी अपने ससुराल मक्खाचक बखरी आए थे। पंकज का आरोप है कि 11 मार्च की रात वह अपने ससुराल के पास खड़ा था तभी बखरी थाना अध्यक्ष मुकेश पासवान वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के मुझे दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। पिटाई से जख्मी पंकज ने अपना इलाज पीएचसी में कराया। पंकज के शरीर पर पिटाई के निशान मौजूद है। घटना के बाद पीड़ित पंकज ने न्याय की गुहार के लिए एसपी अवकास कुमार , डीआईजी और मुख्यमंत्री को आवेदन देकर दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वे लोग आपस में ही लड़ पड़े थे। पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।
खबरें और भी हैं...