पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Youth Of Civil Defense Worried About Making Their Fitness Certificate

सिविल डिफेंस के युवा अपना फिटनेश सर्टिफिकेट बनाने को लेकर परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल डिफेंस के युवा एक सप्ताह से फिटनेश सर्टिफिकेट बनाने को लेकर सदर अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में मंझौल के कमला गांव से आए दस युवाओं ने बताया कि वे सात मार्च से ही सिविल सर्जन कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं। सिविल डिफेंस के सभी युवाओं से पांच-पांच सौ रुपए मांगा जा रहा है, जो नहीं देते हैं। उन्हें वेवजह दूसरे दिन आने की बात कहकर परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में सिविल डिफेंस के युवा विजय भारती ने कहा कि जिला में 250 युवा सिविल डिफेंस से जुड़े हुए हैं। सभी को अनुदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा फिटनेश सर्टिफिकेट बनाने का आदेश दिया गया है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, अजीत कुमार, मंटुन, अमरजीत, राहुल सहित अन्य युवा उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन वर्मा के छुट्टी पर होने के कारण इस संबंध में उनसे बात नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...