पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवाओं ने नशा मुक्त होली मनाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकता कायम रखने के लिए दूध पीओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं ने नशा मुक्त होली मनाने का संकल्प लिया। पूर्व मेयर सह वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजय कुमार द्वारा रविवार को रतनपुर में दूध पीओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2016 में सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में शराब शराबबंदी कानून लागू करने के बाद पूरे बिहार और समाज में खुशी का जो वातावरण बना है, उसी को बरकरार रखने के लिए इस तरह का प्रतियोगिता व्यापक पैमाने पर आयोजित होनी चाहिए। आज भी कुछ लोग चोरी-छिपे शराब का कारोबार कर रहे है और लोग पी भी रहे है जो गलत है। समाज के जो नई पीढ़ी के युवा है वह नहीं भटके इसका प्रयास समाज के सभी सामाजिक विकास और अमन पसंद नागरिकों को करना चाहिए। हम युवाओं से अपील करते है कि युवा दूध पीए, फल खाए, मिठाई खाए और शराब ही नहीं किसी भी तरह के नशा से दूर रहे, क्योंकि नशा हमारे जीवन के लिए कहीं से उपयोगी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर घर धूम्रपान निषेध घर हो, इसके लिए हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

नशा मुक्त समाज से घरों में आएंगी खुशहाली

वहीं वार्ड 17 की पार्षद पिंकी देवी ने कहा कि नशा मुक्त समाज से परिवार और समाज में खुशियां रहती है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहते है। लेकिन नशा का सेवन करने से पारिवारिक कलह बढ़ता है, घर के बच्चे बुजुर्ग सभी तनाव में रहते हैं। घर में तंगी रहती थी, बच्चे शिक्षा से वंचित थे, लेकिन आज एक हद तक गरीबों के घर में शांति और उन्नति व खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुरूष द्वारा शराब के सेवन करने से सबसे ज्यादा महिला प्रताड़ित होती है। दुध पीओ प्रतियोगिता में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया।

बेगूसराय में दूध पीयो प्रतियोगिता में दूध पीते युवा व बुजुर्ग।
खबरें और भी हैं...