पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News 10 Liter Liquor Confiscation And Brewing Equipment Seized Brewery Destroyed

10 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने का उपकरण जब्त, शराब भट्टी ध्वस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिकारपुर पुलिस ने भसुरारी गांव स्थित शराब की भट्टी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लीटर चुलाई शराब के साथ भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण जब्त किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि शिकारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भसुरारी गांव में एक शराब भट्टी है। इसमें शराब कारोबारी चोरी छिपे शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक पुलिस टीम का गठन किया। जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा बेतिया से स्पेशल पुलिस बल बुलाकर टीम में शामिल किया गया। शिकारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त जगह पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संचालित हो रहे शराब भट्टी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनाने का कच्चा सामग्री मिला, जिसको विनष्ट कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शराब भट्टी के पास 800 लीटर रॉ मेटेरियल था। जिसका विनष्टिकरण कर दिया गया है।

भसुरारी गांव में जब्त उपकरण के साथ पुलिस।
खबरें और भी हैं...