होली काे लेकर हुई मारपीट में 12 लोग घायल
मझौलिया | होली के हुड़दंग में थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से हुई मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अब्दुल सलाम ने बताया कि देर रात तक घायलों का इलाज किया गया है। सुनील कुमार सिंह, रूपेश कुमार, राकेश कुमार, संतोष यादव, भिखारी साह, बिहारी महतो, खुशबू देवी, राजेश पासवान, भरत साह, टिंकू साह आदि शामिल है। इसमें से कई घायलों काे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर किया गया है।