पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News 12 Students Selected In Bihar Board39s District Level Olympiad 16 Will Participate In State Level Olympiad

बिहार बोर्ड की जिला स्तरीय ओलिंपियाड में 12 छात्र चयनित, 16 को राज्य स्तरीय ओलिंपियाड में लेंगे भाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित जिलास्तरीय ओलंपियाड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जनवरी महीने में नौवीं से ग्यारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए गणित,विज्ञान व अंग्रेजी विषयों का ओलंपियाड आयोजित किया गया था। जिला स्तरीय ओलंपियाड में जिले के तीनों विषयों में जिले के 12 प्रतिभागी चयनित किए गए हैं। चयनित प्रतिभागी 16 मार्च को पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय ओलंपियाड में शामिल होंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने संबंधित विद्यालय प्रधानों को चयनित प्रतिभागियों की राज्यस्तरीय ओलंपियाड में सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

जिलास्तरीय ओलिंपियाड में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई प्रतिभा, दो विषयों में गंडक पार के प्रखंड का रहा दबदबा, मिला पहला स्थान

जिलास्तरीय ओलंपियाड में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने अपना लोहा मनवाया है। चयनित 12 प्रतिभागियों में अधिकांश प्रतिभागी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं ओलंपियाड के दो विषय गणित व विज्ञान में गंडक पार के प्रखंड के छात्रों का दबदबा कायम हुआ है। गणित में उच्च विद्यालय अजय नगर रेड़हा के सोनेलाल कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल की है। दूसरे नंबर पर एसएसबीएस उच्च विद्यालय में मेहुड़ा के शुभम कुमार तथा तीसरे नंबर पर उच्च विद्यालय अजय नगर रेड़हा के ही विशाल कुशवाहा को कामयाबी मिली है। वहीं चौथा स्थान उच्च विद्यालय बेलसंडी की निर्जला कुमारी ने प्राप्त किया। विज्ञान में उवि अजय नगर रेड़हा के सोनेलाल कुमार शर्मा, दूसरा स्थान एसएस उच्च विद्यालय रमपुरवा मैनाटांड़ के अभय कुमार, तीसरा स्थान राम दयाल सिंह उच्च विद्यालय अमवा मझार की कविता कुमारी तथा चौथा स्थान इसी विद्यालय की अमृता कुमारी ने प्राप्त किया है। वहीं अंग्रेजी में प्रथम स्थान एसएस उच्च विद्यालय रमपुरवा मैनाटांड़ के अभय कुमार,दूसरा स्थान लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय पिड़ारी के कुंदन कुमार तथा तीसरा स्थान सीताराम उच्च विद्यालय लाल सरैया की फूर्ति कुमारी और चौथा स्थान दीपेंद्र कुमार के नाम रहा है।

खबरें और भी हैं...