पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News 24 October Usa39s Capital Washington Dc Will Be Honored With Betia Script Writer Richha Sharma

24 अक्टूबर काे यूएसए की राजधानी वाॅशिंगटन डीसी में सम्मानित होंगी बेतिया की स्क्रिप्ट राइटर ऋृचा शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतिया की आईटीआई निवासी रिचा शर्मा को इसी साल 24 अक्टूबर को अमेरिका के वाशिंग्टन डीसी में सम्मानित किया जाएगा। रिचा की शॉर्ट फिल्म ललक को अमेरिका में होने वाले द सीन फेस्टिवल बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया जाएगा। इस फिल्म को रिचा ने लिखा है। बताया जाता है कि फिल्म फेस्टिवल के लिए अलग-अलग देशों से फिल्मों का चयन किया गया था। जिसमें भारत से भी दो फिल्में इस लिस्ट में शामिल हुई थी। जिसके लिए ऑनलाइन वोटिंग हुई थी। जिसमें रिचा शर्मा की फिल्म ललक पंद्रह हजार वोटों के अंतर से जीत गई थी। उसी एवज में उन्हें सम्मानित किया जाना है। इसके पहले शार्ट फिल्म ललक औरंगाबाद और सारण फिल्फ फेस्टिवल में प्रदर्शित की जा चुकी है। रिचा ने बताया कि वह बेतिया के आईटीआई निवासी रामजनम शर्मा की पुत्री है। पेशे से वह पत्रकार है और स्क्रिप्ट राइटिंग उसका शौक है। रिचा की पत्रकारिता व रुरल डेवलपमेंट की पढ़ाई पटना में हुई है। वह अभी डेढ़ साल से एक मीडिया हाउस में बतौर एंकर काम करती है। रिचा ने बताया कि एक मीडिल क्लास फैमिली से निकलकर वर्तमान परिवेश में समाज में एक स्थान बनाना सहज नहीं है। रिचा के पिता को उनकी जीत के बारे में पता नहीं है। वह नहीं चाहते कि रिचा पत्रकारिता छोड़ अपने लक्ष्य से भटक जाए। लेकिन रिचा पत्रकारिता को अपना पेशा व स्क्रिप्ट राइटिंग को अपना शौक मानती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने काफी कठिनाई से उसे पढ़ाया है और वह उनके हर सपने पर खरा उतरने का प्रय| करेंगी।

कई अवाॅर्ड जीत चुकी हैं ऋृचा की फिल्में बोलीं- अगली फिल्म ‘देश मेरा तीन रंगा है’

ऋचा ने बताया कि उनके द्वारा लिखी फिल्में कई अवार्ड जीत चुकी हंै। उनकी शॉर्ट फिल्म तिरंगा कोशी फिल्म फेस्टिवल, मधुबनी फिल्म फेस्टिवल, नेट्‌टीवुड फिल्म फेस्टिवल, इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीत चुकी है। उनकी अगली फिल्म देश मेरा तीन रंगा है। अभी फिल्म का निर्माण नहीं हुआ है।
खबरें और भी हैं...