38 लीटर देसी व विदेशी शराब समेत बाइक जब्त
नगरथाना व कालीबाग पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में करीब 38 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त किया गया है। इस क्रम में पुलिस एक बाइक को भी कब्जे में ली है। कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पश्चिमी करगहिया में सरोज यादव, भीम यादव व नंदकिशोर साह के बथान के पास देसी शराब बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। वहां लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस को देख लोग भागने लगे। जिन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सभी फरार हो गये। बाद में पुलिस वहां से 30 लीटर देसी शराब जप्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में करगहिया निवासी सरोज यादव, भीम यादव आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही थाना की नगर पुलिस बसवरिया दरोगा टोला में वाहन जांच के क्रम में एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। बाइक के पीछे एक बोरा बंधा गया था। पुलिस को देखकर वह बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर रॉयल स्टैग की विदेशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अंबेडकरनगर का सद्दाम खान है। उसके पास से करीब 8 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त किया गया है।