पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nautan News 39half The Population Will Be Awakened Then The Country Will Progress39

‘आधी आबादी जागृत होगी तो देश की होगी उन्नति’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिस दिन देश की आधी आबादी संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करना शुरू कर देंगी तब देश के उन्नति और प्रगति को कोई रोक नहीं सकता।यह बातें रविवार को बनकटवा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रो मनोरमा प्रसाद ने कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू समाज सुधार वाहिनी के जिला अध्यक्ष मधू सिंह ने की। पूर्व विधायक ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय रूप से भागीदार बनकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण देकर महिलाओं को सक्रिय किया है। आज लड़कियों पर शिक्षा के दिशा में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर महिलाएं सजग हो गई तो हर बदलाव संभव है। मौके पर मयत्री देवी, शोभा देवी, बेबी देवी, रमा देवी, हीरा देवी आदि मौजूद थे।

पंचायतों के पोषक क्षेत्रों में भी हुआ आयोजन


इधर, महिला दिवस पर महिलाओं को उचित सम्मान को सार्थक करने के लिए प्रखंड अंतर्गत सभी शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के शिक्षकों ने पंचायत के पोषक क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्थान व देश के प्रति सार्थक सोच उत्पन्न करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों ने समाज के अंतिम पंक्ति में स्थित महिलाओं को स्थिति पर विचार किया। बताया कि इन महिलाओं की स्थिति जब तक उन्नत नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं हो सकता। पुरुष व महिला सामाजिक धुरी है समाज निर्माण में दोनों का सक्रिय भूमिका होनी चाहिए इसके लिए महिलाओं को बराबरी का दर्जा देते हुए समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।
खबरें और भी हैं...