पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramnagar News 39school Calls You And Tons Of Bells Ring39 Applause Fiercely

‘स्कूल तुमको पुकारे और टन-टन घंटी बजी’ नृत्य पर जमकर बजी तालियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामनगर कस्बाई इलाके में 10+2 स्कूल की मान्यता हो जाने से इस क्षेत्र के बहुतेरे बच्चों को पढाई के लिए अब बाहर नहीं जाना पडेगा। रामनगर के लिए यह गर्व की बात है। नगर के राजहंस स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक सदाकांत शुक्ला ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हरिनगर चीनी मिल के प्रबंधक जेएल जैन, वरिष्ठ चिकित्सक डा किरण शंकर झा, प्राईमरी स्कूल एशोसियसन संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, वरीय समाजसेवी रंजन उपाध्याय, शिक्षक नेता गौतम प्रसाद राव, सदाकांत शुक्ला, चीनी मिल के फार्म महाप्रबंधक मनन सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी मो सलाउद्दीन समेत अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वागत भाषण के साथ साथ स्वागत गीत व हेप्पी वेलकम सांग पर छोटे छोटे बच्चियों में अनुष्का राज, पायल कुमारी, सौम्या, रेयांसी, अदित्री, रतन सोनी, अरजू प्रवीण के सामूहिक नृत्य से अभिभावक मंत्रमुग्ध हो चले। सरस्वती वंदना में सिमरन, गरीमा, सानिया, अंजली, साक्षी, खुशबू, श्रृष्टि ने सामूहिक नृत्य की बेहतर प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम में डांस डायरेक्टर सह कलाकार नरेन्द्र शर्मा व प्रोफेसर असलम खान के नेतृत्व में बच्चों ने चलो स्कूल तुमको पुकारे टन टन घंटी बजी पर भी बच्चियों की नृत्य पर जमकर तालियां बजी। इस स्कूल में संचालन कर रही श्रुति द्विवेदी ने हारमोनियम पर ना जी भर के देखा ना कुछ बात की बड़ी आरजू थी मुलाकात की गजल सुनाकर अलग पहचान बनाई। इस विद्यालय के निदेशक प्रदीप सिंह ने बीते तीन दशक से चल रहे

पढाई के साथ-साथ खेलकूद व स्कूल के हर क्लास में सीसीटीवी से लैस समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी

इस विद्यालय में पढाई के साथ-साथ खेल कूद व स्कूल के हर क्लास में सीसीटीवी से लैस समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। जिससे विद्यालय के प्रति अभिभावकों का लगाव दिखता नजर आया। इस वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय में बेहतर करने वाले छात्रो छात्राओं को शील्ड, कप, मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य दिनेश शुक्ल, समाजसेवी हेमराज बैठा, मनोज वर्मा, डाॅ. पीके उपाध्याय, एसआई आरके सिंह, डॉ एश्वर्य चौबे, अवधेश सिंह, शिक्षक विशाल वैंडिक, जैन श्रीवास्तव, शेखर सुमन, रूकसार, शिवानी समेत अन्य छात्रों में मुस्कान, शिवानी, सौम्या आशियाना , नाजिया, अर्पणा ,निशा, आदिति, अरीबा, श्रियांशी, मानसी, तनु ,दीपिका ,प्रिंस कुमार, गौरव कुमार, समृद्धि सौम्या, अनन्या कुमारी, शालिनी, चंद्रा, आसीफा खातून, पलवी, विरा सिंह, हिमांशु, अभिनव, शिवांश, सुजीत, प्रदीप, अनीश, शहबाज, प्रिंस, आदित्य ,सोहेल, हर्ष भूषण, अनूप, मोहिनी, श्रेया ,राधिका ,सपना, गुलशन, संजना, तमन्ना, अदिति, जागृति, सौम्या, अर्चना ,खुशी शर्मा, सौम्या राज, कोमल गुप्ता, मुस्कान सोनी , कुमारी प्रिया, कुमारी अनुष्का पाठक, आदित्य, प्रकाश, मोहित, जयप्रकाश, आयुष, अनमोल, आशीष समेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रही।

रामनगर राजहंस स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं की प्रस्तुति व मौजूद प्रबुद्धजन जन व अभिवाहक।
खबरें और भी हैं...