- Hindi News
- National
- Bettiah News 6 Cattle Seized Loaded On Pickup Driver And Smuggler Absconding
पिकअप पर लोड 6 मवेशी जब्त, चालक व तस्कर फरार
सुप्रिया रोड़ के समीप कालीबाग पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन पर लोड आधा दर्जन मवेशी को जब्त कर ली है। जबकि चालक व मवेशी तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। काली बाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मवेशी तत्काल पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के बिहारी गौरीपुर निवासी ज्ञान शेख तस्करी के लिए मवेशियों को पिकअप पर लोड कर मोतिहारी की ओर जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने सुप्रिया रोड में छापेमारी की। इसी दौरान छावनी की ओर से आ रही सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की पिकअप चालक व उसपर सवार एक अन्य पुलिस की गाड़ी देख पिकअप को वहीं खड़ा कर भागने लगा। पुलिस ने दोनों का पीछा किया लेकिन दोनों अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।