- Hindi News
- National
- Bettiah News 6 Killed In Various Incidents Road Of 4 Died In An Accident A Current And A Train Hit
विभिन्न घटनाओं में 6 की मौत; 4 की सड़क हादसे में गई जान, एक करंट व एक ट्रेन की चपेट में आया
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे, ट्रेन हादसा एवं विद्युत स्पर्शाघात से छह लोगों की मौत मंगलवार एवं बुधवार की सुबह हो गई। नरकटियागंज बलथर मुख्य मार्ग में खोड़ी वार्ड संख्या 6 के पास एक सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। वहीं, रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया रोड कोर्ट बंजरिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत हो गई है। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डयूटी पर तैनात डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मझौलिया थाना के जौकटिया थरेसरी चौक के समीप बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। मझौलिया रेलवे स्टेशन के गुमटी के समीप मंगलवार की देर शाम फगुआ गाने निकली युवकों की टोली में शामिल दर्जी राजकिशोर उर्फ सुकट राम (25) की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रात्रि 7:30 बजे राजकिशोर जैसे ही रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तभी डेमू ट्रेन की चपेट में आ गया।
बेतिया में रोते-बिलखते परिजन।