- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News 6 People Injured In Road Accident And Assault Two Refer
सड़क दुर्घटना और मारपीट में 6 लोग घायल, दो रेफर
स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को विभिन्न सड़क दुर्घटना तथा मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो लोगों को बेतिया रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान गौनाहा के अजिया शेख गांव निवासी बादल कुमार, शहर के वार्ड संख्या 12 निवासी रिपू कुमार, शिकारपुर थाना के गोबरधना गांव निवासी बिजली साह एवं मोहन साह, कोईगांवा निवासी सुजीत कुमार, ननकार मोतिहारी के प्रभात राज तथा बेलवा मोड़ के प्रमोद साह के रुप में की गई है। चिकित्सक इंतेशारुल हक ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया है। घायलों में प्रभात राज एवं प्रमोद साह को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है।