पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 में से 7 पैक्सों ने नहीं की धान की खरीदारी, 3 ने की खानापूर्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 मार्च तक करनी है धान की खरीदारी

मधुबनी प्रखंड के कुल 10 में से 7 पैक्सों ने इस वर्ष धान की खरीदारी बिल्कुल नहीं की है। शेष तीन पैक्सों ने खरीदारी तो की है, लेकिन वह भी महज खानापूर्ति लायक। इन तीनों पैक्सों ने महज 867 क्विंटल धान खरीदा है। इस प्रखंड के विभिन्न पैक्सों के माध्यम से की गई धान की खरीदारी का जायजा शनिवार को अधिकारियों ने लिया तो ये तथ्य उभरकर सामने आए। विभिन्न पैक्सों के गोदामों का निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया। धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे मधुबनी बीसीओ कन्हैया कुमार व बगहा - 1 बीसीओ प्रह्लाद कुमार ने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मधुबनी प्रखंड के बरवा, तमकुहवा, कठार व दौनहा के पैक्स गोदामों पर पहुंचकर खरीदे गए धान का निरीक्षण किया गया।

फिर मिला निर्देश, अधिक से अधिक करें खरीदारी

अधिकारियों ने बताया कि 15 नवंबर से अगले 31 मार्च तक सभी पैक्स अध्यक्षों को धान की अधिक से अधिक खरीदारी करने के लिए निर्देश दिया गया था। अभी तक इस प्रखंड में धान की खरीदारी बेहद कम हुई। आगामी 31 मार्च तक इन सभी पैक्सों के अध्यक्ष को अधिक से अधिक धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया गया।

महज यह हुई खरीद

बरवा पैक्स - 297 क्विंटल, दौनहा पैक्स - 290 क्विंटल, तमकुहवा पैक्स - 280 क्विंटल

इन पैक्सों ने बिल्कुल
नहीं की खरीद


धनहा, मधुबनी, मधुआ, सिसई, चिउटही, कठार व खोतहवा पैक्सों में धान खरीद की उपलब्धि शून्य पाई गई है। मतलब इन पैक्सों ने धान की खरीदारी बिल्कुल ही नहीं की है।

पैक्स गोदाम का निरीक्षण करते बीसीओ।
खबरें और भी हैं...