पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

79 बकाएदारों का काटा कनेक्शन, राजस्व वसूले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसके साथ ही बकायेदारों का बिजली कनेक्शन भी काटा जा रहा है। इस कड़ी में विभाग ने विद्युत अवर आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में अब तक कुल 79 बकायेदारों के घरों का बिजली काटा है। जिसमें नरकटियागंज शहरी क्षेत्र में 29 बकायेदार शामिल हैं। इसी तरह नरकटियागंज ग्रामीण व साठी को मिलाकर 17, सिकटा में 12, गौनाहा में 12 तथा मैनाटांड़ में 9 बकायेदारों के घरों का बिजली कनेक्शन काटा गया है। इसके साथ ही विभाग ने करीब 2.25 लाख रुपए राजस्व भी प्राप्त किया है। रविवार को विद्युत सहायक अभियंता आलोक कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शहर के जिन 29 बकायेदारों के यहां का बिजली काटा गया है, उनमें नंदपुर, शिवगंज और प्रकाशनगर मोहल्ला शामिल है। पूरे क्षेत्र में विभाग द्वारा कुल 79 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है।

इन सभी पर विद्युत विपत्र राशि बकाया है। यह आंकड़ा पिछले तीन दिनों का है। सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि राजस्व प्राप्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य को लेकर पूरे विद्युत अवर आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में यह अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि जिन उपभोक्ताओं के विपत्र में त्रुटि है, वे जल्द से जल्द सुधार कराते हुए बकाया राशि जमा कराएं। नहीं तो अभियान के दौरान बकायेदारों के घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...