स्काॅर्पियो पलटने से 8 जख्मी
भैरोगंज-कोल्हुवा पथ में चिरान के पास एक स्कॉर्पियो पलट गई। फलतः स्कॉर्पियो पर सवार आठ व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हे बेतिया ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका निवासी मणिन्द्र साह के घर के लोग शादी संबंध के लिए लड़की देखने स्कॉर्पियो पर सवार होकर यूपी के निचलौल जा रहे थे। अचानक यह घटना हो गई।