- Hindi News
- National
- Ramnagar News A Look At The Police Public Friendship Celebrated Holi With Traditional Songs
पुलिस-पब्लिक मैत्री का दिखा नजारा पारंपरिक गीतों के साथ मनाई होली
रामनगर एसडीपीओ अर्जुन लाल के सौजन्य से एसडीपीओ कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ जितेन्द्र सिंह, ईओ जितेन्द्र सिन्हा, सीओ विनोद कुमार मिश्र, इन्सपेक्टर कपूरनाथ शर्मा समेत अन्य लोगों ने होली के गुब्बारे को फोड़ कर कार्यक्रम का का शुभारंभ किया। संचालन शिक्षक सह समाजसेवी संदीप मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में गंगा जमुनी संस्कृति को महफूज करने व पुलिस पब्लिक के संबंध को मजबूत करने के लिए तथा अधिकारी व आम नागरिक एक मंच पर उपस्थित रहे। इसी उद्देश्य से आयोजित इस रामनगर में पहली बार किए गए एसडीपीओ अर्जुन लाल ने इस कार्यक्रम एतिहासिक बन चला। इस आयोजन में सभी प्रबुद्धजन एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली होली की बधाई दी। इस अवसर पर सभी समुदायों के बड़ी संख्या में पहुंचे।
होली मिलन समारोह के दौरान ये रहे मौजूद
होली मिलन समारोह में बीडीओ सीओ विनोद कुमार मिश्र, ईओ जितेन्द्र कुमार सिन्हा, हरिनगर चीनी मिल केन मैनेजर मनन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य मधुकर राय, वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर सत्यार्थी, मुन्ना राज, व राकेश सोनी समेत स्थानीय पत्रकार राकेश द्विवेदी, रतिकांत त्रिपाठी, गौरव वर्मा, अनिरूद्ध कुमार, एसआई आरके सिंह, समाजसेवी रंजन उपाध्याय, हेमराज बैठा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सदाकांत शुक्ला, समाजसेवी पिन्टू सिंह, वरीय भाजपा नेता सुरेश गुप्ता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नागेन्द्र साह, उप प्रतिनिधि अरमान खान, पंकज झुनझुनवाला, दीपक द्विवेदी, तबरेज खा, मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बुलबुल सिंह, जदयू नगर सासंद प्रतिनिधि राजू पाण्डेय, एसआई मेराज खान, मो फजलुरहमान, मानव सेवा संगठन के सचिव सुजल सिंह, विजय गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव, मो मैमुल्लाह शाह, प्रकाश सिंह, एएसआई नवीन कुमार, नीतेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।