सेनुअरिया में गिरा ठनका युवक गंभीर रूप से घायल
इनरवा थाना क्षेत्र के सेनुअरिया गांव में शुक्रवार को मकरध्वज गिरी के घर पर ठनका गिरने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। मकरध्वज गिरी के यहां शादी समारोह था। शादी समारोह में उनके संबंधी बच्चा यादव आए थे। ठनका गिरने से बच्चा यादव उसकी चपेट में आ गए तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। ठनका गिरने से मकरध्वज गिरी के घर एवं छत में दरारे पड़ गई हैं।