पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजिश में बुलाकर युवक को मार दी गोली, जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला गांव मे पूर्व की रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से जख्मी युवक पप्पू पांडेय को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। गोली पप्पू के हाथ में लगी है। मामले में पप्पू के पिता के आवेदन पर नौतन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। थाना में एफआईआर में घायल के पिता अवध पांडेय ने उज्ज्वल पांडेय को नामजद आरोपी बनाया है। एफआईआर में कहा कि पूर्व में पूर्व मंे उज्ज्वल के परिवार वालों को अवैध शराब के धंधे में पुलिस को खबर कर पकड़वाया गया था। इधर, मंगलवार की शाम उज्ज्वल पप्पू पांडेय को बाइक पर बैठाकर चंपारण तटबंध की ओर ले गया तथा गोली मार दी। गोली उसके हाथ के केहुनी मे लगी जिससे वह वह लहू-लुहान हो गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन बांध पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। उधर, घायल ने इस मामले में अपने ही गांव के दो जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता बतायी है।

खबरें और भी हैं...