दाखिल-खारिज के निष्पादन में लाएं तेजी
अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को डीसीएलआर अजय कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी व सभी हल्का कर्मियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान डीसीएलआर ने निर्देशित करते हुए कहा कि दाखिल खारिज के जितने भी मामले लंबित हैं, उसे जल्द से जल्द निष्पादित करें। आॅनलाइन लगान वसूली में तेजी लाएं। बैठक के दौरान उन्होंने अभियान बसेरा के तहत कितने लाभुकों को पट्टा दिया गया व कितने वंचित हैं, इसकी रिपोर्ट तलब की। इस दौरान डीसीएलआर ने मुख्यमंत्री का महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान को गति देने के उद्देश्य से हल्कावार जल स्त्रोतों का सर्वे करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी हल्का कर्मी अपने संबंधित हल्का में ऐसे जल स्त्रोतों का चिन्हित करें जहां, अतिक्रमण है। उस पर अतिक्रमणवाद चलाकर उसे मुक्त कराएं। बैठक के दौरान सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त के अलावा अंचल के सभी हल्काकर्मी उपस्थित थे।