- Hindi News
- National
- Bettiah News Adorned With Song And Music 81 Students Who Passed First Class In Purani Gudri Were Honored
गीत-संगीत से सजी महफिल, पुरानी गुदरी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 81 छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित
नगर के पुरानी गुदरी वार्ड नंबर 9 में स्थित दयानंद विद्या मंदिर के प्रांगण में हाेली मिलन-सह-सम्मान समारोह का आयोजन रविवार की देर शाम किया गया। आयोजित समारोह में वार्ड पार्षद लक्ष्मी ठाकुर और भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य विजय रंजन ठाकुर की देखरेख में नौवें साल भी होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, पूर्व विधायक रेणु देवी तथा संरक्षक मंडल के सदस्य निरंजन प्रसाद बरनवाल, रूद्र देव प्रसाद आर्य, प्रमोद तिवारी, शंकर प्रसाद, पर्वत कुमार तथा विशेष अतिथि गोरख प्रसाद मस्ताना आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गुप्त ने किया। विजय रंजन ठाकुर ने बताया कि होली मिलन सह सम्मान समारोह के दौरान 2019 की मैट्रिक, इंटरमीडिएट आैर स्नातक की वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण वार्ड 9 के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया किया इस वर्ष 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इधर, चनपटिया में हुए समारोह में यूथ क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं
चनपटिया | चनपटिया में रंगों व उल्लास का त्यौहार होली की पूर्व संध्या पर विभिन्न जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में बसंतपुर में अजय सिंह उर्फ सरकारी सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लौरिया विधायक विनय बिहारी ने मौजूद लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक बिहारी ने कहा कि होली परस्पर प्रेम व भाईचारा का पर्व है। इसे आपसी सौहार्द के साथ मानना चाहिए। वहीं, चनपटिया नगर में यूथ क्लब के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूथ क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, देवेश चिकित्सा केंद्र में डॉ. दिलीप सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। सचिव भाजपा नगर अध्यक्ष वतन केसरी ने उपस्थित लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर अजय सिंह ,विवेक कुमार, बैभव निशांत, इरफान अहमद, अमित कुमार, सुजीत यादव, रमेश तिवारी, प्रकाश पांडेय, राजन मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे। नगर समेत समूचे ग्रामीण इलाकों में रंगोत्सव का पर्व होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शांतिपूर्ण होली सम्पन्न होने पर बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, सीओ राजीव नयन पाण्डेय, थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, कुमारबाग थानाध्यक्ष राजीव रजक, सिरिसिया ओपी प्रभारी पुण्यकाम समर्थ, नप अध्यक्ष विमला देवी, ईओ नेसात आलम,आदि ने शांतिपूर्ण होली सम्पन्न होने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।
प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद थी
शहर सहित पूरे जिले के ग्रामीण इलाकों में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। हर ओर होली का उमंग व उत्साह दिखा। युवा सहित बच्चे व बूढ़े भी अबीर व गुलाल से होली के उत्साह को उत्साहित करते दिखे। प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था के बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं से भी किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं आई। हर ओर पुलिस की मुस्तैदी की वजह से लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई।
चनपटिया में होली मिलन समारोह में शामिल अतिथि।
कार्यक्रम में बच्चों
ने भी दी प्रस्तुति
होली मिलन के दौरान गीत संगीत की महफिल भी सजाई गई। जिसमें वाद्ययंत्र पर टुन्ना कुमार, ज्योति शर्मा, संजय निराला, मुन्ना सर्राफ, राजा सरकार, अनिल शर्मा के संगीत संयोजन में असलम चिश्ती, सुनील श्रीवास्तव, स्वीटी श्रीवास्तव, रघुवर प्रसाद, सागर कुमार, सौरभ सरकार, बापी डे, सृष्टि श्रीवास्तव, विशुन देव आर्य ने पारंपरिक और आधुनिक फिल्म के साथ-साथ लोकगीतों के माध्यम से माहौल को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। अर्ध रात्रि तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी मोहक अदा से भरपूर नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी जिसमें कौशिकी कश्यप, विभोर कुमार, ईशा कुमारी, अदिति कश्यप, नैंसी कुमारी, अभिषेक जयसवाल, अदिति कुमारी, ऋषिका कुमारी, श्रेया कुमारी, आदिति कुमार के साथ अशराफीया इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जफर इमाम और शिक्षक अनिल अनल, अजमत आदि थे।
होली मिलन समारोह का उद्घाटन करते मुख्य अतिथिगण।