- Hindi News
- National
- Bagha News After A Mass Wedding In Shera Bazar 8 Couples Who Were Married Started A New Life With 7 Rounds
शेरा बाजार में सामूहिक विवाह के बाद एक-दूजे के हुए 8 जोड़े, 7 फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की
बगहा एक प्रखंड के चंद्राहा रुपवलिया पंचायत (शेरा बजार) स्थित राम जानकी मन्दिर व शिव मन्दिर परिसर में श्री राम फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर तले समाज सेवी ई. बलराम तिवारी के नेतृत्व में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आठ कन्याओं के हाथ पीले किए गए। दिन में हुए इस आयोजन में महिलाओं की मंगलमयी गीतों, शहनाइयों की मधुर व बैंड बाजों की आवाज के बीच विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 8 जोड़ों ने सात फेरे लिए।
इनका हुआ विवाह |आयोजन समिति के अध्यक्ष ई. बलराम तिवारी ने बताया कि सामूहिक विवाह में गणेश कुमार संग सुमित्रा कुमारी, इंद्रजीत कुमार संग रिनू कुमारी, विश्वजीत कुमार संग मुनिता कुमारी, महेश कुमार संग बबिता कुमारी, चंदन पासवान संग गीता कुमारी, कमलेश कुमार संग चांदमुनी कुमारी, पिन्टू कुमार संग राधिका कुमारी, हरिलाल कुमार संग फुलकली कुमारी ने पवित्र अग्नि के फेरों के बीच परिणय सूत्र में बंध गए।
2013 से अबतक हो चुके 118 कन्याओं के हाथ पीले | ई. बलराम तिवारी ने बताया कि सामूहिक विवाह कराने की मुख्य उदेश्य यह है कि समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का खात्मा करना है। इस लिए दहेज प्रथा, बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कराया गया है। उन्होने बताया कि यह आयोजन 2013 से लगातार होता आ रहा है। 2020 तक 118 वर- कन्याओं की सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। आगे भी इस आयोजन के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि आयोजन सबके सहयोग से किया जाता है। मौके पर आचार्य धनंजय पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, भागवत दास फलाहारी बाबा, बृज किशोर दुबे, अनिल शाही, अजय राव, इकबाल पड़ीत, टुनटुन यादव, संजय पटेल, सुरेश तिवारी, हरिहर यादव, अनिरुद्ध यादव, किशोरी यादव, दिनेश
शुक्ल आदी लोगों ने वर कन्याओं की उज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
सामूहिक विवाह में कतारबद्ध वर-वधू।