सभी कार्यकर्ता एकजुटता से करें पार्टी के लिए कार्य
लौरिया| भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी मंडल की एक बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के आवास पर रविवार को संपन्न हुआ। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा स्तरीय चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रधानमंत्री के लिए कार्य करेंगे। तभी पार्टी बिहार में अपनी सरकार बनाने में सफल होगी। चुनाव को लेकर बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अपने अपने दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सहमति जताई। वहीं योगापट्टी के निवर्तमान अध्यक्ष कौशल पांडेय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं। जब बूथ सबल होता है, तब ही पार्टी भी सबल होती है। इसी विचारधारा के साथ निस्वार्थ होकर सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करें।