- Hindi News
- National
- Bagha News Always Lived In Public And Heard His Pain And Pain Late Mp Baidyanath
हमेशा जनता के बीच रहते थे और उनका दुःख दर्द सुनते थे स्वर्गीय सांसद बैद्यनाथ
सांसद बैद्यनाथ महतो के निधन पर अायाेजित श्रद्धांजलि सभा और सर्वधर्म प्रार्थना सभा के पूर्व आज उनकी स्मृति में मारवाड़ी धर्मशाला बगहा के परिसर में युवा नेता प्रकाश भालोटिया के सौजन्य से पाैधारोपण कार्यक्रम किया गया। मौके पर उपस्थित जिला महासचिव राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान जल, जीवन और हरियाली कार्यक्रम के स्व0 महतो बहुत बड़े प्रशंसक थे। समाजवाद की विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित सांसद जी की स्मृति में यह वृक्षारोपण किया गया है जो समय के साथ बढ़ेगा और उनकी याद दिलाता रहेगा। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने स्व0 महतो को याद करते हुए राजनीति में उनके योगदानों की चर्चा की। सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से खासे प्रभावित सांसद नीतीश जी के पक्के सहयोगी थे और सादा जीवन उच्च विचार रखते थे। नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव अशोक पटेल और नगर प्रवक्ता मो0 राशिद ने सांसद के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं और जनता का सच्चा हितैषी बताया। वो हमेशा जनता के बीच रहते थे और उनका दुःख दर्द सुनते थे। प्रकाश भालोटिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सांसद को जमीनी नेता बताया।
धर्मशाला बगहा के परिसर में पौधा लगाते जदयू कार्यकर्ता।