पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म, मरीजों को राहत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगहा|बीते एक सप्ताह से जारी एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद एम्बुलेंस चालकों के काम पर वापस लौटने से अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस सेवा पहले की तरह बहाल हो गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। एंबुलेंस चालक सूर्यभान राम व ईएमटी रविभूषण मणि तिवारी ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुआ है। सभी एम्बुलेंस चालक व ईएमटी काम पर वापस आ गये हैं। पहले की तरह एम्बुलेंस सेवा चालू हो गई है। अस्पताल उपाधीक्षक डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि एम्बुलेंस सेवा चालू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। बताते चलें कि अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बीते 4 मार्च से संघ के आह्वान पर 102 एम्बुलेंस सेवा के सभी चालक व ईएमटी हड़ताल पर चले गए थे। इससे करीब एक सप्ताह तक एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप रही। हड़ताल के कारण अस्पताल से रेफर मरीजों को बाहर दवा कराने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
खबरें और भी हैं...