- Hindi News
- National
- Majhaulia News Appeal Made To Maintain Peace On Holi In Panchayat Meeting
पंचायत की बैठक में होली पर शांति बनाए रखने के लिए की गई अपील
मझौलिया पंचायत भवन में पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं पंचायत सचिवों की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अनिल कुमार बैठा ने की। इस मौके पर पंचायत के विकास, हिंदुओं के महापर्व होली को आपसी भाईचारा, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाने आदि पर विचार विमर्श की गई। मुखिया ने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।