हथियारबंद अपराधियों ने युवक को मारी गोली
नरकटियागंज| सहोदरा थाना क्षेत्र के बलुआ धनौजी गांव मे शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने के दौरान अपराधियों ने घर के युवक को गोली मार दी है। युवक बलुआ धनौजी गांव निवासी साधु यादव का पुत्र लालू कुमार यादव है। गोली लालू के बायें पैर में लगी है। घायल युवक को परिजनों ने नरकटियागंज पीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सदलबल अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से घटना के बारे में छानबीन की।