पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramnagar News Arrested 2 Smugglers With 120 Bottles Of Foreign Liquor And Bikes

120 बोतल विदेशी शराब अौर बाइक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठकराहा थाना की पुलिस ने जगीरहा के पास पीपी तटबंध से दो तस्करों को 120 बोतल विदेशी शराब की खेप के साथ धर दबोचा। तस्करों की अपाची बाइक भी जब्त कर ली गई है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि तस्कर होली के मौके पर यूपी से 8पीएम विदेशी शराब की खेप लेकर पीपा पुल के रास्ते बेतिया जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवलपुर थाना के कवलापुर बाजार निवासी भीम मुखिया व श्रवण मुखिया के रूल में की गई है। आवश्यक पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।

24 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

रामनगर | रामनगर थानाक्षेत्र में भावल के पास दोन नहर की मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 24 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले एएसआई विनोद कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार धंधेबाज की राजू साह विलासपुर गांव का रहने वाला है। वह अपनी साइकिल पर बांध कर 500 एमएल का प्लास्टिक पैक वाली 48 पीस (कुल 24 लीटर) चुलाई शराब अपने गांव विलासपुर ला रहा था। थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।

स्टॉक की गई 270 बोतल शराब पुलिस ने की बरामद, तस्कर फरार


भितहा | भितहा थाना की पुलिस ने 270 बोतल यूपी निर्मित बंटी बबली शराब की खेप रूपही टांड़ गांव से बरामद की। थानाध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने बताया कि रूपही टांड़ में झुंझुन गुप्ता के घर पर की गई छापेमारी के दौरान 45 बोतल बरामद हुई। रूपही टांड़ में ही दो अन्य घरों से 225 बोतल शराब मिली। शराब की यह सभी बोतल 200 एमएल की है।

होली के दिन पुलिस के अभियान में महिला सहित चार को किया गिरफ्तार

मधुबनी | धनहा थाना की पुलिस ने होली के दिन शराब व शराब के धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान मधुबनी गांव से 10 बोतल बंटी बबली शराब जब्त की।। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि मधुबनी निवासी मराछी देवी के घर से रामबली चौहान 2 बोतल, रामानंद तुरहा एक बोतल एवं बेचू बीन 2 बोतल बंटी बबली देशी शराब खरीद कर निकलते हुए पकड़े गए। एफआईआर दर्ज कर इन चारों को जेल भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं...