पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Aryan Agnihotri Who Came First In The Speech Competition Gave A Check Of Five Thousand Rupees And Shield To Those Who Performed Excellently

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अाने वाले आर्यन अग्निहोत्री को पांच हजार रुपए का चेक व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दी शील्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) कुमारबाग में आयोजित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वधान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में सिवान,नवादा,गोपालगंज व बेतिया सहित चार जिलों के सौ युवा स्वयंसेवक शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। एनवाईके युवाओं को इस जिमेदारी के प्रति दिशा देने का काम कर रहा है। मुखिया उमाकांत सिंह ने युवाओं के सकारात्मक व क्रियात्मक सोच तथा सामाजिक गतिविधियों में प्रोत्साहन को लेकर एनवाईके प्रयासों की सराहना की। वहीं भाजयुमों जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि युवा ही राष्ट्र शक्ति हैं।

प्रशिक्षुओं ने नेतृत्व क्षमता के विकास व सामाजिक सरोकार का पाठ पढ़ा

एनवाईके की जिला युवा समन्वयक शालू ने बताया कि 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में युवा स्वयंसेवकों को एनवाईके व उसके कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नेतृत्व क्षमता के विकास,सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों में सक्रियता, राष्ट्रीयता, संस्कार,अनुशासन व सामाजिक बदलावों के प्रति भी प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले आर्यन अग्निहोत्री को पांच हजार रुपए की राशि का चेक दे सम्मानित किया गया। वहीं शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को शील्ड दे सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण के समापन समारोह में मंचासीन अतिथि।
खबरें और भी हैं...